Archaeological Study of Metallurgical Techniques in Jharkhand during 1200–1750 CE
1200-1750 ई. के झारखंड में धातुकर्म तकनीकों का पुरातात्विक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n04.016Keywords:
Jharkhand, Metallurgy, Asur Tribe, Bloomery Furnace, Dhokra Art, Wootz Steel, Archaeology, Slag, Tribal Technology, Colonial ImpactAbstract
Between 1200 and 1750 CE, metallurgical techniques in Jharkhand witnessed remarkable development, based on indigenous tribal knowledge, natural resources, and cultural traditions. Communities such as the Asur, Birhor, Lohar, and Agaria produced high-quality iron by smelting iron ore at temperatures ranging from 1100°C to 1300°C through the use of traditional furnaces, bamboo bellows, and charcoal. Alongside this, copper and bronze objects were also manufactured through the Dhokra art tradition. Archaeological evidence, including furnace remains, slag heaps, and metal tools discovered in regions such as Singhbhum, Ranchi, Khunti, and Hazaribagh, confirms this advanced technological tradition. Processes such as bloomery furnaces, carburization, and crucible techniques were developed in this region, resulting in products like sponge iron and Wootz steel. This metallurgical tradition was not confined merely to local needs but also promoted regional trade and economic activities. Colonial intervention, forest laws, and the influx of cheap imported goods led to the decline of this tradition, adversely affecting the cultural and economic structure of tribal communities.
Abstract in Hindi Language: 1200 से 1750 ईस्वी के मध्य झारखंड में धातुकर्म तकनीकों का उल्लेखनीय विकास हुआ, जो स्थानीय जनजातीय ज्ञान, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित था। असुर, बिरहोर, लोहार एवं अगरिया समुदायों ने पारंपरिक भट्टियों, बांस की धौंकनी तथा चारकोल के उपयोग से लौह अयस्क को 1100°C से 1300°C तक के तापमान पर गलाकर उच्च गुणवत्ता का लोहा उत्पादित किया। साथ ही, ढोकरा कला के माध्यम से तांबा एवं कांसे की वस्तुओं का निर्माण भी किया जाता था। पुरातात्विक साक्ष्य जैसे सिंहभूम, रांची, खूंटी और हजारीबाग क्षेत्रों में प्राप्त भट्टियों के अवशेष, स्लैग के टीले तथा धातु उपकरण इस उन्नत तकनीकी परंपरा की पुष्टि करते हैं। ब्लूमरी भट्टी, कार्बराइजेशन और क्रूसिबल तकनीक जैसी प्रक्रियाएँ इस क्षेत्र में विकसित थीं, जिनसे स्पंज आयरन और वूट्ज़ इस्पात जैसे उत्पाद प्राप्त होते थे। यह धातुकर्म केवल स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता था। औपनिवेशिक हस्तक्षेप, वन कानूनों और सस्ते आयात के कारण इस परंपरा का पतन हुआ, जिससे जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक और आर्थिक संरचना प्रभावित हुई।
Keywords: झारखंड, धातुकर्म, असुर जनजाति, ब्लूमरी भट्टी, ढोकरा कला, वूट्ज़ इस्पात, पुरातत्व, स्लैग, जनजातीय तकनीक, औपनिवेशिक प्रभाव
References
शर्मा, आर. (2021). तांबा कामगार और उनकी तकनीक छोटानागपुर क्षेत्र का एक सर्वेक्षण। एशियाई अध्ययन पर एशियाई सम्मेलन (ACAS2022)।
शशिसेकरन, बी. (2020). लौह उद्योग और धातु विज्ञानः प्राचीन तकनीक का एक अध्ययन। स्वतंत्र रूप से प्रकाशित।
वर्मा, एच. (2016)। ढोकरा कला और भारतीय धातु शिल्प परम्परा। नेशनल बुक ट्रस्ट।
नाग, पी., और रॉय, एस. (2015)। झारखंड की धातुकर्म विरासतः एक बहुविषयक दृष्टिकोण। जर्नल ऑफ इंडियन आर्कियोलॉजी, 28(1), 45-72।
कुमार, एस. (2010). लोह अयास्क और परम्परागत लोह उत्पदान पद्धतिः झारखंड का अध्ययन। भारतीय इतिहास समीक्षा, 18(3), 112-130।
सिन्हा, ए.के. (2003)। छोटानागपुर के जंजतिया लौहकर्मीः एक नर्जतिया अध्ययन। रांची यूनिवर्सिटी जर्नल ऑफ एंथ्रोपोलॉजी, 12, 23-51।
मिश्रा, वाई.के. (1994)। झारखंड का पुरातत्त्व एवं इतिहास। बिहार राष्ट्रभाषा परिषद।