Rashtrakavi Maithili Sharan Gupt: A Powerful Voice of National Identity

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त : राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त स्वर

Authors

  • Ramesh Bai Meena Research Scholar, Hindi Department, Mohanlal Sukhadia University, Udaipur Author

DOI:

https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n05.018

Keywords:

Maithili Sharan Gupt, National Consciousness, Patriotism, Nation, Struggle, Inner Self, Vasudhaiva Kutumbakam

Abstract

Maithili Sharan Gupt is a national poet whose works reflect a remarkable synthesis of national consciousness, cultural pride, and human values. At a time when sensitivity toward national concerns often appears to be diminishing due to narrow political interests and personal ambitions, Gupt’s literature instills a sense of dedication and responsibility toward the nation. His national vision was inspired by the Indian ideal of “Vasudhaiva Kutumbakam” (the world is one family), yet he firmly believed that in times of crisis, national interest must take precedence. While deeply influenced by the Vaishnava tradition, his poetry was also shaped by the spirit of renaissance and reformist thought. Opposing superstitions and rigid social orthodoxies, he advocated the progressive and life-affirming aspects of Indian culture. Through his poetry, he expressed the ideals of an ideal society, a strong family system, and citizens of high moral character. Under the influence of the national awakening movement, Gupt’s literary works also prominently reflected themes of women’s awakening and social transformation. The active participation of women in the Indian freedom movement broadened his perspective, leading him to portray the inner world, struggles, and emotions of neglected and marginalized female characters with great sensitivity. Works such as Saket, Yashodhara, and Hidimba stand as excellent expressions of his concern for women’s experiences and emotions. Considering the welfare-oriented role of literature in society, it would not be an exaggeration to regard him as the Tulsidas of the modern age. The skill with which he connected India’s cultural heritage with modern national consciousness and contributed to the creation of new values has secured for him a unique and enduring place in Hindi literature.

Abstract in Hindi Language: मैथिलीशरण गुप्त ऐसे राष्ट्रकवि हैं जिनकी रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और मानवीय मूल्यों का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। ऐसे समय में जब संकीर्ण राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता क्षीण होती प्रतीत होती है, गुप्त जी का साहित्य हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व का बोध कराता है। उनकी राष्ट्रीय दृष्टि भारतीय परंपरा के “वसुधैव कुटुम्बकम्” के आदर्श से प्रेरित थी, किंतु वे यह भी मानते थे कि संकट की घड़ी में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। वैष्णव भावधारा से अनुप्राणित होने के साथ-साथ उनका काव्य नवजागरण और सुधारवादी चेतना से भी प्रभावित था। उन्होंने अंधविश्वासों और जड़ रूढ़ियों का विरोध करते हुए भारतीय संस्कृति के प्रगतिशील एवं जीवनोन्मुख स्वरूप का समर्थन किया तथा आदर्श समाज, सुदृढ़ परिवार और उच्च चरित्र वाले नागरिकों की कल्पना को अपने काव्य के माध्यम से अभिव्यक्ति दी। राष्ट्रीय नवजागरण के प्रभाव से मैथिलीशरण गुप्त की रचनाधर्मिता में नारी-जागरण और सामाजिक परिवर्तन की चेतना भी प्रमुख रूप से उभरकर सामने आती है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में स्त्रियों की सक्रिय भागीदारी ने उनकी दृष्टि को व्यापक बनाया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने उपेक्षित एवं उपहासित नारी पात्रों के अंतर्मन, संघर्ष और संवेदनाओं को अपनी रचनाओं में प्रतिष्ठित किया। ‘साकेत’, ‘यशोधरा’ और ‘हिडिम्बा’ जैसी कृतियाँ उनकी नारी-संवेदना की उत्कृष्ट अभिव्यक्तियाँ हैं। साहित्य की लोकमंगलकारी भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें आधुनिक युग का तुलसीदास कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। जिस दक्षता के साथ उन्होंने भारतीय अतीत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक राष्ट्रीय चेतना से जोड़कर नवीन मूल्यों का निर्माण किया, वह हिंदी साहित्य में उन्हें विशिष्ट और कालजयी स्थान प्रदान करती है।

Keywords: मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्र चेतना, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र, अंतर्मन, संघर्ष, वसुधैव कुटुम्बकम्।

References

गोयल, उमाकान्त. गुप्त जी की काव्य साधना. नई दिल्ली: राजपाल एण्ड सन्स, 2008, पृ. 89–97

चौहान, शिवदान सिंह. हिन्दी साहित्य के अस्सी वर्ष. नई दिल्ली: वाणी प्रकाशन, 2010, पृ. 156–162

रामविलास शर्मा, मैथिलीशरण गुप्त और हिन्दी नवजागरण (नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, 1994), पृ. 98

मैथिलीशरण गुप्त, भारत-भारती (इलाहाबाद: लोकभारती प्रकाशन, 2018), पृ. 112

नगेन्द्र, साकेत: एक अध्ययन (नई दिल्ली: नेशनल पब्लिशिंग हाउस, 2014), पृ. 72

नगेन्द्र, साकेत: एक अध्ययन (नई दिल्ली: नेशनल पब्लिशिंग हाउस, 2014), पृ. 75

उमाकान्त गोयल, गुप्त जी की काव्य साधना (नई दिल्ली: राजपाल एण्ड सन्स, 2008), पृ. 115

मैथिलीशरण गुप्त, साकेत (नई दिल्ली: राजपाल एण्ड सन्स, 2016), पृ. 45

मैथिलीशरण गुप्त, यशोधरा (नई दिल्ली: लोकभारती प्रकाशन, 2017), पृ. 54–55

मैथिलीशरण गुप्त, यशोधरा (नई दिल्ली: लोकभारती प्रकाशन, 2017), पृ. 58

रामविलास शर्मा, मैथिलीशरण गुप्त और हिन्दी नवजागरण (नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, 1994), पृ. 132–135

Published

2026-05-15

How to Cite

Meena, R. B. (2026). Rashtrakavi Maithili Sharan Gupt: A Powerful Voice of National Identity : राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त : राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त स्वर. RESEARCH REVIEW International Journal of Multidisciplinary, 11(5), 169-174. https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n05.018