The Nature of Devotional Philosophy in the Literature of Saint Rajjab: An Analytical Study
संत रज्जब के साहित्य में भक्ति-दर्शन का स्वरूप : विश्लेषणात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n06.006Keywords:
Saint Rajjab, Philosophy of Devotion, Nirguna Bhakti, Nama-Smarana, Glory of the Guru, Viraha, Ajapa-Japa, Saint Literature, Dadupanth, Spiritual ConsciousnessAbstract
Saint Rajjab occupies an important position in the Nirguna Bhakti tradition of Hindi saint literature. He is regarded as one of the main disciples of Dadu Dayal, and his teachings reflect an integrated form of devotion, love, separation (Viraha), the glory of the Guru, remembrance of the Divine Name, and spiritual practice. The present research paper undertakes an analytical study of the philosophy of devotion embedded in the literature of Saint Rajjab. The primary objective of the study is to elucidate Rajjab’s perspective on devotion, its philosophical foundations, and its social and spiritual significance. Rajjab considered the worship of the Nirguna (formless) and Nirakara (attributeless) Brahman as the highest form of devotion. According to him, God is not confined to any particular form, caste, class, or religious boundary; rather, He is a universal power pervading the entire creation. The fundamental basis of Rajjab’s devotion is the remembrance of the Divine Name (Nama-Smarana), which he regarded as the simplest and most accessible means of attaining God. In his view, sincere remembrance of God with a pure heart is more significant than external rituals, pilgrimages, vows, and religious ostentation. The role of the Satguru is extremely important in Rajjab’s devotional practice. He believed that the Guru liberates the seeker from illusion, ignorance, and delusion, thereby paving the way for the realization of God. The sentiment of Viraha (spiritual longing and separation) also occupies a distinctive place in his teachings and appears to be influenced by Sufi philosophy of love. Through Viraha, he expressed the intense yearning of the soul for union with the Supreme Being. Furthermore, his writings reveal the influence of Nathpanthi yogic practices, particularly the concept of Ajapa-Japa (effortless and continuous remembrance of the Divine Name). Rajjab regarded desire, ego, attachment, and worldly entanglements as the major obstacles on the path of devotion and considered devotion to God as the most effective means of overcoming them.
Abstract in Hindi Language: हिंदी संत साहित्य की निर्गुण भक्ति धारा में संत रज्जब का महत्वपूर्ण स्थान है। वे दादूदयाल के प्रमुख शिष्यों में गिने जाते हैं तथा उनकी वाणी में भक्ति, प्रेम, विरह, गुरु-महिमा, नाम-स्मरण और आध्यात्मिक साधना का समन्वित स्वरूप देखने को मिलता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में संत रज्जब के साहित्य में निहित भक्ति-दर्शन का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य रज्जब की भक्ति-दृष्टि, उसके दार्शनिक आधार तथा सामाजिक-आध्यात्मिक महत्त्व को स्पष्ट करना है। रज्जब ने निर्गुण एवं निराकार ब्रह्म की उपासना को भक्ति का सर्वोच्च स्वरूप माना है। उनके अनुसार ईश्वर किसी विशेष रूप, जाति, वर्ग अथवा धार्मिक सीमाओं में बंधा हुआ नहीं है, बल्कि वह समस्त सृष्टि में व्याप्त सार्वभौमिक सत्ता है। रज्जब की भक्ति का मूल आधार नाम-स्मरण है, जिसे उन्होंने ईश्वर-प्राप्ति का सबसे सरल और सुलभ साधन माना है। उनकी दृष्टि में बाह्य कर्मकांड, तीर्थ, व्रत तथा आडंबर की अपेक्षा निष्कपट हृदय से किया गया ईश्वर-स्मरण अधिक महत्त्वपूर्ण है। रज्जब की भक्ति-साधना में सतगुरु की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। वे मानते हैं कि गुरु ही साधक को माया, अज्ञान और भ्रम से मुक्त कर ईश्वर-साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त करता है। उनकी वाणी में विरह-भावना का भी विशिष्ट स्थान है, जो सूफी प्रेम-दर्शन से प्रभावित प्रतीत होती है। विरह के माध्यम से उन्होंने आत्मा और परमात्मा के मध्य मिलन की उत्कट आकांक्षा को अभिव्यक्त किया है। साथ ही उनकी रचनाओं में नाथपंथी योग-साधना, विशेषतः अजपा-जाप की अवधारणा का भी प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। रज्जब ने तृष्णा, अहंकार, मोह और सांसारिक आसक्तियों को भक्ति-पथ की प्रमुख बाधाएँ माना है तथा उनसे मुक्ति के लिए ईश्वर-भक्ति को सर्वोत्तम उपाय बताया है।
Keywords: संत रज्जब, भक्ति-दर्शन, निर्गुण भक्ति, नाम-स्मरण, गुरु-महिमा, विरह, अजपा-जाप, संत साहित्य, दादूपंथ, आध्यात्मिक चेतना।
References
नारद भक्ति सूत्र, मनोज पब्लिकेशन, 2023, पृ. 58
पाण्डेय, नन्द किशोर, दादूपंथ के शिखर संत, सामयिक प्रकाशन, 2019, पृ. 73
पाण्डेय, नन्द किशोर, दादूपंथ के शिखर संत, सामयिक प्रकाशन, 2019, पृ. 72
चतुर्वेदी, परशुराम, संत काव्य, किताब महल पब्लिशर्स, 2015, पृ. 187
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1065
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1182
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1212
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1142
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 151
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1380
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1062
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1143
पुष्कर, स्वामीनारायणदास (टीकाकार) रज्जब वाणी, पृ. 1143
चतुर्वेदी, परशुराम। संत काव्य। किताब महल पब्लिशर्स, 2015, पृ. 191